भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत और अमेरिका के बीच हुए इस अहम व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार ने आधिकारिक जानकारी साझा की है।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को बताया कि इस ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील मे 25% से घटाकर 18% हुआ टैरिफ
पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 25% प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा है कि यह फैसला भारत के निर्यात के लिए राहत भरा है और इससे ‘मेक इन इंडिया’ को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।
शेयर बाजार और निवेशक में उत्साह
ट्रेड डील की खबर सामने आते ही भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने की मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और इनएपसाई निफ़्टी में मज़बूत दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
रूपये में मजबूती, विदेशी निवेश की उम्मीद
इन समझौते का असर विदेशी मुद्रा बाजार पर भी दिखा। अमरीकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार टैरिफ में कटौती से भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी संभव है।
मोदी —ट्रंप बातचीत के बाद बनी सहमति
इस ट्रेड डील से पहले नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने इसे भारत – अमेरिका रिश्तों को नई दिशा देने वाला कदम बताया।
अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत
पीयूष गोयल ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे निर्यात, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने कीउम्मीद है।