दिल्ली के पहाड़गंज इलाक़े में शर्मनाक मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली:

गंभीर अपराध की जांच को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर, जिसमें पुलिस टेप, हथकड़ी, न्याय का तराज़ू और एक टेडी बियर दिखाया गया है।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाक़े से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ उसके ही पिता के द्वारा यौन शोषण किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने बताया कि बीते 10 से 15 दिन के दौरान उसके साथ कई बार अत्याचार किया गया।

मामले का खुलासक शनिवार रात उस समय हुआ जब पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला द्वारा सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। शुरुवाती जांच में सामने आया कि आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है और परिवार के साथ किराए के मकान में रहे रहा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी घर पर में अक्सर हिंसक व्यवहार करता था। बच्ची ने अपनी आपबीती पहले अपनी छोटी बहन को बताई, जिसके बाद यह जानकारी मकान मालकिन तक पहुंची और फिर पुलिस को सूचित किया गया।

मेडिकल जांच मैं नाबालिक के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सबूत के तौर पर कपड़े और अन्य सामग्री जप्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Note: बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बेहद गंभीर विषय हैं। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देना आवश्यक हैं। समय पर कार्रवाई से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

https://presssline.com/

1 thought on “दिल्ली के पहाड़गंज इलाक़े में शर्मनाक मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार”

  1. Pingback: भारत–अमेरिका ट्रेड डील: पीयूष गोयल ने दी जानकारी, टैरिफ घटना से बाजारों में उत्साह - Presssline

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top